आज हम सीखेंगे की Mobile Me Google Account Kaise Banaye? की। मोबाइल पर गूगल खाता बनाना बहुत ही आसान है। गूगल खाता बनाएं बिना आप किसी मोबाइल को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बहुत से लोग गूगल अकाउंट बनाना नहीं जानते है, इससे उन्हे अपनी Gmail Id or Google Account बनाने मे समस्या आती है।
आज हम इस आर्टिकल मे आपको किसी भी मोबाइल मे गूगल अकाउंट कैसे बनाते है? के विभिन्न तरिको के बारें में बताएंगे। आर्टिकल मे मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बनाएं? को स्टेप बाई स्टेप समझाया गया है।
Google Account क्या होता है
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप बिना Google Account के मोबाइल को इस्तेमाल नही कर सकते है। क्योंकि मोबाइल को एक्टिवेट करने और कोई भी ऐप को एक्सेस करने के लिए गूगल अकाउंट होना जरूरी है। गूगल अकाउंट authentication के बिना आप गूगल एप्लीकेशन सोफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगें।
इसके अलावा आप युट्युब जैसे अन्य एप्पलीकेशन इस्तेमाल करना चाहते है तो आपके पास कोई अकाउंट होना अतिआवश्यक है। गूगल अकाउंट बनाने से आपको एक आईडी मिलती है जो आपके पत्ते की कार्य करता है। इसके माध्यम से कोई व्यक्ति या संस्था आपसे संपर्क कर सकती है।
गूगल अकाउंट बनाने के निम्नलिखित फायदे है-
- इससे आपको किसी एप्लीकेशन को एक्सेस करने मे सहायता मिलती है।
- गूगल अकाउंट से आप अपनी सेवाओं को पुन: प्राप्त कर सकते है।
- यह एक ऑनलाइन एड्रेस की तरह होता है, जिससे आप किसी संपर्क कर सकते है।
- गूगल मैप, डॉक्स फाइल, जीमेल, मैप फोटोज, ड्राइव आदि को एक्सेस करने के लिए ।
- युट्युब, ब्राउजर आदि एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए।
Mobile Me Google Account Kaise Banaye
मोबाइल मे Google Account बनाने से तात्पर्य है कि जीमेल आईडी बनाना। जीमेल आईडी के माध्यम से आप किसी भी एप्लीकेशन मे एक्सेस कर उसका इस्तेमाल कर सकते है। इस जीमेल आईडी या गूगल को अकाउंट को बड़ी आसानी से बना सकते है।
गूगल अकाउंट बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, नहीं तो आपको गूगल अकाउंट बनाने मे समस्या आ सकती है। गूगल अकाउंट बनाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फोलो कर सकते है।
वैसे तो आप मोबाइल मे गूगल अकाउंट तीन प्रकार से बना सकते है। आर्टिकल मे इन तीन तरिके को स्टेप बाई स्टेप बताया गया है।
1. Google App से अकाउंट कैसे बनाए
यदि आपके पास कोई कीपैड या स्मार्ट फोन है या कोई और आप गूगल एप्लीकेशन की सहायता से गूगल अकाउंट को आसानी से बना सकते है। गूगल एप्लीकेशन आपके फोन मे पहले इंस्टॉल होता है, इसे डाउनलोड करने की आवश्यकता नही है।
गूगल एप्प से अकाउंट बनाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फोलो करें-
Step 1- सबसे पहले आप गूगल एप्प पर क्लिक करके “ओपन” करें।
Step 2- अब आपको ऊपर दायीं ओर “प्रोफाइल” का आइकन मिलेगा, उस क्लिक करें या साइन इन पर क्लिक करें।
Step 3- यहां पर आपको नया अकाउंट बनाना है, इसलिए आपको सबसे नीचे “Create New Account” पर क्लिक करना है।
Step 4- अब आपको तीन प्रकार के विकल्प मिलेंगे- For Myself, for my child और To manage my business.
यदि आप अपना अकाउंट बनाना चाहते है, तो “For Myself” पर क्लिक करें।
Step 5- अब आप दिए गए बॉक्स मे अपना नाम लिखे और दुसरे बॉक्स मे last name के लिए आखिरी शब्द या टाइटल लिखने के बाद next पर क्लिक करें।
Step 6- अब आप अपनी जन्म तिथी लिखेऔरअपना लिंग का चयन करें।
Step 7- इससे आगे बढने पर आपको गूगल अकाउंट बनाने के लिए कोई युनिक आईडी मांगी जाएंगी। जिसे आप अपने नाम, जन्म तिथी और शहर के नाम के साथ बना सकते है। जैसे- sureshkumar2001 or hiteshtanwarraj आदि। आप यहां पर नीचे दिए गए Use Mobile पर क्लिक करके मोबाइल नंबर से गूगल अकाउंट बना सकते है।
Step 8- इसके बाद यदि आपने अपनी नयी आईडी बनायीं है तो आपको एक मजबुत पासवर्ड बनाने के लिए पुछा जाएगा, जो आपको याद रहें।
यदि आपने अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर दिया है, तो उस नबंर पर ओटीपी आएगा। उसे देने के बाद यह आपको पासवर्ड बनाने के लिए कहेगा। अपना कोई पासवर्ड डाले।
ये भी पढ़ें: Google पर अपना फोटो कैसे डालें
आप मजबुत पासवर्ड के लिए नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, चिन्ह आदि का प्रयोग कर सकते है। जैसे- Sureshkumarbmr@2001 or hitesh@9876
Step 9- पासवर्ड तैयार करते ही आपका गूगल अकाउंट लगभग बन जाता है। इसके बाद गूगल आपको दो दिशा निर्देश देता है, जिसमे आप Skip / Yes I’m in पर क्लिक करें।
इस प्रकार आपका गूगल अकाउंट बनकर तैयार हो जाता है।
2. Google Chrome Se Account Kaise Banaye
यदि आपके पास गुगुल क्रोम या अन्य ब्राउजर है तो आप उसकी सहायता से निम्न स्टेप को फोलो करके अकाउंट बना सकते है-
Step -1 इसमे सबसे पहले आप क्रोम ब्राउजर मे Gmail लिखकर सर्च करें। इसके बाद पहली वेबसाइट को ओपन करके Create Gmail Account के विक्लप क्लिक करें।
Step -2 अब आप अपना नाम और लास्ट नाम लिखे। जैसे- सुरेश कुमार
Step -3 अब आप Username के विकल्प मे अपना युजर नाम डालें। जो सबसे अलग होना चाहिए। आप अपने नाम से मिलता जुलता युजर नेम बना सकते है। जैसे- SureshSinghaniya2001.
Step -4 इसके बाद आप अपना एक मजबुत Password बनाए, फिर Confirm Password मे वापस डालकर इसकी पु्ष्टी करें।
Step -5 इसके बाद यह आपसे रिकवरी मोबाइल नबंर, ईमेल, जन्म तिथी आदि मांगता है। यदि आप कभी अपना जीमेल और पासवर्ड भुल जाते है, तो उसे पुन: प्राप्त कर सकते है।
यदि आपके पास कोई अन्य ईमेल नहीं है तो आप इसे खाली छोड़ सकते है।
Step -6 यह सब करते ही आपका गूगल अकाउंट तैयार है। आप अपना युजर नेम और पासवर्ड सुरक्षित रखें इसे किसी के साथ शेयर ना करें।
3. Setting Menu से गूगल अकाउंट कैसे बनाए
इसके अलावा आप अपने मोबाइल के सेटिंग्स मेन्यु से भी अपना गूगल अकाउंट बना सकते है।
Step -1 इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स मे जाए और फिर “Account & Sync” या “Google” पर क्लिक करें।
Step -2 अब एक लिस्ट मे “Ad an Account” का विकल्प मिलता है, उस पर क्लिक करें।
Step -3 इसके बाद आप Google Account पर क्लिक करें।
Step -4 इसके आगे की प्रक्रिया वहीं है जो आपने गूगल एप्प से अकाउंट बनाने की है। आप आगे की प्रक्रिया के लिए तरीका नंबर 2 के स्टेप को फोलों करें।
क्योंकि जैसे ही आप Step 3 मे “Google Account” पर क्लिक करते है, तो आप गूगल एप्प पर ट्रांसफर हो जाते है।
Mobile Me Google Account Kaise Banaye- FAQs
इससे सबंधित पुछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब निम्न प्रकार है-
प्रश्न 1. गूगल अकाउंट कौन बना सकता है?
उतर गूगल अकाउंट को कोई भी बना सकता है। यदी आपकी उम्र 13 से कम है तो आपको कोई पैरेंटल आईडी की आवश्यकता होगी।
प्रश्न 2. गूगल अकाउंट क्या है?
उतर गूगल अकाउंट एक आईडी होती है, जो आपको विभिन्न एप्लीकेशन मे एक्सेस करने मे मदद करता है।
प्रश्न 3. मोबाइल मे गूगल अकाउंट कैसे बनाए?
उतर मोबाइल मे आप गूगल अकाउंट तीन प्रकार से बना सकते है-
• गूगल एप्प से
• क्रोम ब्राउजर से
• सेटिंग्स मैन्यु से
Conclusion
हैलो दोस्तो हमने इस आर्टिकल मे Mobile Me Google Account Kaise Banaye? इसके तीन तरिको के बारें मे जाना है। गूगल अकाउंट बनाने के तरिके लगभग सभी एक समान बस थोड़ा सा अंतर है।
ये एक Guest Post है जो Paisekamay.net द्वारा लिखा गया है यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो आप हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और paisekamaye.net को विज़िट करें यह हम अनलाइन पैसे कमाने के तरीके बताते हैं।